फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा पीड़ितों की मदद करने से कौन सा पहाड़ टूट गया: सपा

Thu, 21 May 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि मेरठ के हाशिमपुरा और मलियाना के दंगा पीड़ितों की सुध लेना कहां से वोट बैंक की राजनीति हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने पूछा है पीड़ितों की मदद करने से कौन सा पहाड़ टूट गया?

पीड़ितों की मदद और न्याय के आश्वासन पर भाजपा द्वारा अंगुली उठाने पर उन्होंने कहा, दंगा पीड़ितों ने अपना दर्द नेताजी से बयां किया था। वे 28 वर्षों से उत्पीड़न के शिकार रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

न्याय दिलाने का दिया आश्ववासन

हाशिमपुरा और मलियाना में कांग्रेस के शासन में 115 लोग मारे गए थे। सपा मुखिया ने उनकी मदद और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

समाजवादी सरकार ने मृतक आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद कर दी तो कौन सा पहाड़ टूट पड़ा?

कुछ विपक्षी दल इतने अमानवीय हो गए हैं कि उनकी पीड़ितों के प्रति कोई संवेदना नहीं है। उन्हें तो बस हर काम में राजनीति ही दिखती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें