फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों के तबादले की क्या है नीति : भेदभाव के आरोप को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा

Thu, 01 Aug 2019 12:51 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Lucknow High Court
विज्ञापन
लेखपालों के तबादलों में भेदभाव के आरोप को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर हुई है। इस पर अदालत ने सरकार से पूछा है कि लेखपालों के तबादलों को लेकर क्या नीति अपनाई जा रही है?
विज्ञापन


न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान ने यह आदेश राम स्वामी व अन्य की याचिका पर दिए। याचिका में कहा गया कि कई लेखपालों जिनकी तैनाती के 11 महीने से लेकर ढाई वर्ष हुए हैं, उनका अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया गया जबकि आठ-दस साल से एक ही जगह जमे कई लेखपालों को नहीं हटाया गया।  

इस पर सरकारी वकील ने दलील दी कि तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं। याचियों ने जिस फिरोजाबाद जिले का मुद्दा उठाया है, वहां निर्धारित संख्या 50 की जगह 73 से अधिक लेखपाल तैनात हैं। 
विज्ञापन


वहीं, कई लेखपाल मनचाहे स्थान पर तैनाती के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश भी कर रहे हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि सरकारी वकील निर्देश हासिल कर बताएं जिनकी तैनाती लंबे अरसे से एक ही जगह पर है, उनके तबादले के लिए क्या नीति है। कोर्ट ने सरकारी वकील को इस मामले में जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें