फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बदलेगा मौसम का मिजाज, कल से गर्म हवा के थपेड़ों से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। रविवार से राजधानी में तीखी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से कुछ दिनों के लिए राहत मिलने के आसार हैं। रविवार को पुरवा हवा चलेगी और बादलों की आवाजाही रह सकती है। वहीं, सोमवार को गरज-चमक संग बूंदाबांदी की संभावना है। इससे लखनऊ में अगले 4-5 दिन में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री तक गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार को राजधानी में गर्म हवाओं संग तपिश से लोग परेशान रहे। पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में सर्वाधिक है। वहीं न्यूनतम पारा 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। शनिवार को मौसम कमोबेश शुक्रवार जैसा ही रहने वाला है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मौसम में बदलाव के संकेत हैं। प्रदेश में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में रविवार से बादलों की आवाजाही और सोमवार को बूंदाबांदी की परिस्थितियां बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें