फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड, कई जिलों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे गया

Mon, 16 Nov 2026 10:17 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है। सोमवार को पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। कई जिलों में दृश्यता शून्य रही।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों से आ रही ठंडी पछुआ हवाओं ने उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। सोमवार को 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के चलते सुबह और शाम सिहरन महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। साथ ही कोहरे का दायरा भी बढ़ेगा।

विज्ञापन


इधर, सोमवार सुबह पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ धुंध छंटी, लेकिन बरेली और कुशीनगर में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - यूपी: सीटों को लेकर सपा-कांग्रेस में खींचतान, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें; सपा ने उत्तराखंड में की ये मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड परीक्षा: केंद्रों पर आपत्ति का एक और मौका, छह जिलों के प्रस्तावित केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 17 से 19 नवंबर के बीच ठंड का असर और बढ़ेगा।

सोमवार को 26.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बरेली में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं 13.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ नजीबाबाद में सबसे ठंडी रात रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें