फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather : गर्मी-उमस से जूझते लोगों के लिए अच्छी खबर, आज इन जिलों में होगी भारी बारिश; वज्रपात की भी चेतावनी

Thu, 25 Jul 2024 05:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather of UP: पूरा प्रदेश गर्मी और उमस से जूझ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के उलट बीते कई दिनों से ठीक ढंग से बारिश नहीं हुई है। अब एक बार फिर बारिश से जुड़ी अच्छी खबर आ रही है। 
 
विज्ञापन
यूपी में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार जुलाई में मानसून का मिजाज मौसम विशेषज्ञों के पूर्वानुमान से उलट साबित होता रहा है। प्रदेश में धान की रोपाई के लिए अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए किसानों को हल्की और छिटपुट बारिश के बीच वैकल्पिक उपाय करने पड़े।

विज्ञापन


वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को प्रदेश के दक्षिणी इलाकों प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, कौशांबी, चित्रकूट आदि में अच्छी बारिश के आसार हैं। महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर आदि इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

बुधवार को शाहजहांपुर में सर्वाधिक 46 मिमी फिर झांसी में 40.2 मिमी , आगरा में 13.4 , फुरसतगंज में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान प्रयागराज में सर्वाधिक 37.7 डिग्री, वाराणसी में 37.2 और कानपुर में 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में मेरठ में सबसे कम 23.8 डिग्री सेल्सियस, बस्ती में 25 और मुजफ्फरनगर में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश की संभावना
विज्ञापन


वज्रपात की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर और शामली में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन

रिमझिम बरसे मेघा, कल भी पड़ेगी फुहार

आज हो सकती है बारिश - फोटो : अमर उजाला
 राजधानी में बुधवार को हुई छिटपुट बारिश और तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। दोपहर से ही राजधानी में काले बादल छाए रहे। वहीं कृष्णानगर, आलमबाग, गोमतीनगर विस्तार आदि इलाकों में बूंदबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी लखनऊ में छिटपुट बारिश के आसार हैं। अच्छी बारिश के लिए लोगों को अभी इंतजार करना होगा। लखनऊ में बुधवार की सुबह 8.30 से शाम 5.30 के बीच 5.7 मिमी. बारिश दर्ज की गई। बुधवार को दिन का तापमान 4.2 डिग्री की गिरावट के साथ 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात का पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को राजधानी में छिटपुट बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें