फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: पूरे प्रदेश में छाए घने बादल, कई जिलों में भारी बारिश, इन इलाकों में बिजली गिरने का अलर्ट

Sun, 03 Mar 2024 03:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather of UP:रविवार की सुबह पूरे प्रदेश में बादल दिखे। कुछ जिलों में हल्की बरसात तो कहीं ज्यादा बरसात की संभावना है। शनिवार को भी कई जिलों में बारिश और ओले गिरे। 
विज्ञापन
लखनऊ में हुई जोरदाश बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसमी बदलाव का असर शनिवार के बाद रविवार को भी देखा जा रहा है। राजधानी लखनऊ समेत अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहें। कई जिलों बारिश भी होती रही। इसके पहले शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहा। कई इलाकों में ओले भी पड़े। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है। मौसम विभाग ने अभी एक और दिन ऐसा ही मौसम रहने पूर्वानुमान जताया है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, मेरठ, आगरा बहराइच, फतेहपुर, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, फतेहगढ़ में अच्छी बरसात दर्ज हुई। उरई में 16 मिमी तक पानी बरसा। वहीं मेरठ, बागपत, झांसी व आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हुई। इस दौरान प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। बादलों की मौजूदगी के कारण रात के पारे में वृद्धि हुई है। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट अधिकतम तापमान में दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक रविवार को भी 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ओलावृष्टि, बारिश, गरज चमक और बिजली गिरने के आसार हैं।

इन इलाकों में आज बिजली गिरने का अलर्ट
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर व आसपास समेत कई इलाकों में तेज हवा, बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें