फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: यूपी में जल्द ही खत्म होगा मानसून का इंतजार, 19 और 20 जून को होगी मूसलाधार बारिश

Tue, 17 Jun 2025 07:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी और तपिश से राहत मिलने वाली है। अगले 48 घंटे में मानसून प्रदेश में दाखिल होने वाला है। मौसम विज्ञानियों ने मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
मानसून अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लोगों को झुलसा देने वाली लू और तपिश वाली गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 जून की देर शाम से लेकर 19 जून के बीच प्रदेश के पूर्वी हिस्से से होते हुए यूपी में मानसून दाखिल होगा। इसके साथ ही 19 व 20 जून को प्रदेश में पूरब और पश्चिम के विभिन्न इलाकों में मध्यम से भारी मानसूनी बारिश के संकेत हैं । 

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए दक्षिणी हिस्सों वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर समेत तराई के कुल 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं पूर्वी यूपी के 22 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  साथ ही बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज आदि में तेज झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- पीडीए राजनीतिक नहीं भावनात्मक गठबंधन है... हम पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बीएड प्रवेश परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित, मिर्जापुर के सूरज पटेल बने टॉपर; शीबा को मिला दूसरा स्थान


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 व 20 जून को यूपी के विभिन्न हिस्सों में माध्यम से भारी बारिश के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने  लो प्रेशर सिस्टम अगले दो-तीन दिन में आपस में मर्ज हो जाएंगे। मानसूनी बारिश का यह दौर तराई और पूर्वी यूपी  से शुरू होकर  दक्षिणी और मध्य यूपी समेत बुंदेलखंड आदि को अपने असर में लेते हुए अगले चार-पांच दिनों तक जारी रहने वाला है।

इन जिलों में है भारी वर्षा की संभावना

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती एवं आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन

यहां है मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना का ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व आसपास के इलाकों में।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें