फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मौसम का कहर : छह लोगों की मौत, जगह-जगह हादसों में कई लोग घायल

Thu, 05 May 2022 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/ शाहजहांपुर/ हाथरस/ कासगंज/ मैनपुरी/ फिरोजाबाद/ मथुरा/ बरेली/ संभल। 

सार

आंधी के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई, ओले भी गिरे। इस दौरान अलग-अलग हादसों में छह लोगों की जान चली गई। मेरठ में बुधवार को दोपहर बाद आई बारिश और आंधी ने जिले की बिजली आपूर्ति ठप कर दी।
विज्ञापन
बिजनौर में बारिश का कहर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार शाम अचानक मौसम बदला। आंधी के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई, ओले भी गिरे। इस दौरान अलग-अलग हादसों में छह लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन


मेरठ में बुधवार को दोपहर बाद आई बारिश और आंधी ने जिले की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। हस्तिनापुर क्षेत्र में कई जगह पेड़ टूटकर रोड पर गिर गए। शाम साढ़े छह बजे शहर में आंधी के साथ बारिश हुई। बागपत में तेज बारिश हुई। बालैनी क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई। गांव खट्टा प्रहलादपुर में एक मकान पर बिजली गिर गई। इसमें गांव के पुष्पा (40) पत्नी बिट्टू की मौत हो गई। पूजा पत्नी पवन और परी (8) पुत्री पप्पू झुलस गईं। मवीखुर्द गांव में खेत से लौट रहे अक्षित (18) की भी बिजली गिरने से मौत हो गई।

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून, मेरठ-करनाल हाईवे और शहर में सर्कुलर रोड पर पेड़ गिर गए, जिसके चलते यातायात परिवर्तन करना पड़ा। बुढ़ाना में एक मकान पर बिजली गिर गई और उसकी चपेट में आकर शिफा (8) बेहोश हो गई। हाथरस जिले के सहपऊ में दीवार के नीचे दबने से एक युवक गिरीश कुमार यादव (30) की मौत हो गई और दो अन्य स्थानों पर टिनशेड गिरने से पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के अली अकबरपुर गांव में आंधी से सीमेंट का खंभा गिर गया। इससे श्रीदेवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई।  संभल में बिजली गिरने से हाफिज असद (28) की जान चली गई। कासगंज में पटियाली के गांव खदुईया में आंधी में टूटकर गिरी पेड़ की डाल से दबकर अजय (11) की मौत हो गई। एटा, मैनपुरी, मथुरा और फिरोजाबाद में आंधी-बारिश हुई व ओले भी गिरे। वहीं, आगरा में भी आंधी ने नुकसान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें