फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: आज से बदलेगा मौसम, तापमान में गिरावट आने की संभावना; इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

Mon, 16 Jun 2025 04:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में लू से राहत मिलने वाली है। आज यानी सोमवार से राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश और झोंकेदार हवाओं के साथ मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 40 से अधिक जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। तापमान में 3 से 7 डिग्री की गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन
आज से बारिश के साथ गिरेगा पारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश का मौसम अब करवट ले रहा है। रविवार को तापमान में गिरावट महसूस की गई। उत्तरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अब लू का दौर खत्म होगा और सोमवार से पूरे प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज हवा के साथ बारिश और बौछारें पड़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को उत्तरी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हुई है। इसकी वजह से तापमान में एक से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्र में भी हल्की बौछारें पड़ीं। रविवार को गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बहराइच और गाजीपुर में लू जैसी परिस्थितियां रहीं। वहीं बहराइच और गाजीपुर में रात सामान्य से ज्यादा गर्म रही।

ये भी पढ़े- UP Weather Update: प्रदेश में बदला मौसम, आज कई जिलों में हो सकती है बारिश; 18 जून से दस्तक दे सकता है मानसून
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 16 जून से लू का दौर खत्म होगा और बारिश की शुरुआत होगी। 17 जून से लखनऊ समेत पूर्वांचल, मध्यांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवा के झोकों के साथ ठीक-ठाक बारिश होने की संभावना है। हवा की की रफ्तार 40 से 50 किमी. प्रति घंटा की रहेगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले चार दिनों में तापमान में 3 से 7 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान जताया जा रहा है। हीट वेव जैसे हालात पूरी तरह से खत्म होंगे।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


मौसम विभाग की ओर से सोमवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर में मेघगर्जन के साथ ही वज्रपात अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर समेम आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि का पूर्वानुमान भी है।


सोमवार को यहां मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना


बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, हरदोई, फरुखाबाद, कत्रौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन


ये भी पढ़े- लखनऊ: मिले चार नए कोरोना संक्रमित, अब तक 33 मामले आ चुके हैं सामने, अभी 21 एक्टिव केस

यहां है झोंकेदार हवाएं चलने के आसार

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें