सपा अध्यक्ष ने कहा कि शांति व्यवस्था की बदहाल स्थिति के चलते प्रदेश में न तो उद्योग लग रहे हैं और न ही निवेश आ रहा है। पुलिस निर्दोषों का एनकाउंटर कर रही है। गरीब की कहीं सुनवाई नहीं है। दुष्कर्म के मामलों में यूपी शीर्ष पर है।
भाजपा प्रदेश में आतंकवाद का माहौल बनाकर राज कर रही है। असहमति उसे बर्दाश्त नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का भी मानना है कि यूपी में अराजकता व्याप्त है। स्वास्थ्य और शिक्षा में भी राष्ट्रीय औसत से यूपी की ग्रोथ कम है।