फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में तैयार हो रहा है पीएम मोदी के लिए वाटर प्रूफ पंडाल

Thu, 15 Jun 2017 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीएम मोदी के आगमन को लेकर एकेटीयू में चल रही तैया‌र‌ियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में जानकीपुरम विस्तार स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के न्यू कैंपस का 20 जून को उद्घाटन करने आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह के लिए विश्वविद्यालय परिसर में भव्य पंडाला बनाया जा रहा है, जिसमें लगभग तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। पंडाल पूरी तरह वाटर प्रूफ होगा।

कड़ी धूप में दर्जनों मजदूर पंडाल और मैदान को संवारने में लगे हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक और छात्र शामिल होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक से प्रवेश करते हुए सीधे मंच पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम की डेडलाइन बीती, काम अभी जारी

एकेटीयू में चल रही तैयार‌ियां - फोटो : amar ujala
वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों परिसर में निरीक्षण के दौरान राजकीय निर्माण निगम और एकेटीयू के अधिकारियों को 14 जून तक काम पूरा करने के निर्देश दिए थे।

उनके द्वारा दी गई डेडलाइन बुधवार को खत्म हो गई। हालांकि काम अभी भी जारी है। अब तक सिर्फ प्रशासनिक भवन का काम पूरा हुआ है। लाइब्रेरी भवन, डॉ. कलाम स्मारक और शैक्षिक भवन का काम अभी चल रहा है।

फिनिशिंग के साथ-साथ बिल्डिंग निर्माण और बाहर का काम भी अभी चल रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंचे एसपीजी अधिकारियों ने भी जल्द काम पूरा करने और बंद करने को कहा था। परिसर के रास्तों की भी साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम तेज हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें