फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या 2019 तक सच में बन जाएगा राम मंदिर?

Sat, 18 Oct 2014 11:45 AM IST
सुधीर कुशवाहा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राममंदिर निर्माण पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा है कि इसके लिए 2019 तक का इंतजार करना होगा। शुक्रवार को संघ के केंद्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने यह बात कही।
विज्ञापन


बहुमत की सरकार आने पर भाजपा ने मंदिर निर्माण पर कानून बनाने का वादा किया था, क्या संघ इस पर केंद्र से मांग करेगा? जवाब में होसबाले ने कहा कि यह मुद्दा देश और जनता के एजेंडे में है।

भाजपा ने घोषणा पत्र में भी इस बारे में वादा किया है। वादे पूरे करने के लिए केंद्र सरकार के पास पांच साल का वक्त है। कौन काम पहले करेगी और कौन बाद में, यह उसे तय करना है।
विज्ञापन


होसबाले ने बताया कि तीन दिनी इस बैठक का उद्घाटन सरसंघ चालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह सुरेश जोशी भैया जी ने किया। बैठक में प्रस्तावित विषयों पर उन्होंने कहा कि केरल में हत्याएं, जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से आए दिन नागरिकों और सैनिकों पर हमले और चीन की तरफ से सीमा पर घुसपैठ, अलकायदा जैसे संगठनों की धमकी चिंता का विषय है।
विज्ञापन

हर मुद्दे पर चर्चा, मोदी की पीठ भी थपथपाई

होसबाले ने बताया कि बैठक में इन पर अलग से कोई प्रस्ताव नहीं आएगा। पर, चर्चा जरूर होगी। इन सभी जगहों से प्रतिनिधि बैठक में मौजूद हैं। उनसे पूरी जानकारी ली जा रही है। साथ ही उनसे इससे निपटने के उपाय भी पूछे जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की पीठ थपथपाई
संघ ने चीन से घुसपैठ और पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही फायरिंग पर कड़े जवाब के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीठ थपथपाई।

होसबोले ने कहा कि पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर सीमा पर हो रही फायरिंग का सेना ने जिस तरह जवाब दिया है, उसके लिए न सिर्फ सीमा पर रहने वाले लोगों के बीच बल्कि पूरे देश में सेना और केंद्र सरकार की तारीफ हो रही है।

लोगों को लग रहा है कि वहां (पहले की सरकारों में) चर्चा होती थी, यहां (इस सरकार में) सीमा पर एक्शन हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें