वॉल्वो, स्कैनिया और जनरथ एसी बसों का घटा हुआ नया किराया 22 जनवरी से लागू करने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के नए सर्कुलर के मुताबिक, स्कैनिया एवं वॉल्वो के किराए में 18 फीसदी, टू बाई टू जनरथ में 8 फीसदी, टू बाई थ्री जनरथ एसी बस के किराए में कुल 3.5 फीसदी की कटौती की गई है।
अब यात्रियों को लखनऊ से दिल्ली तक वॉल्वो या स्कैनिया में सफर करने पर पहले से 283 रुपये कम चुकाना होगा। वर्तमान में दिल्ली का किराया 1698 रुपये है, जो घटकर 1415 रुपये हो गया है। मुुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) हरमीत सिंह गाबा ने मंगलवार को बताया कि निदेशक मंडल की ओर से एसी बस के किराये में कमी का सर्कुलर 19 जनवरी तक जारी हो जाएगा। इसके बाद 21 जनवरी को निगम किराया घटाने का आदेश जारी करेगा।