फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: वोट से इनकार पर दबंगों ने दो को मारी गोली, मारपीट में पांच अन्य घायल, छह पर केस दर्ज

Thu, 17 Feb 2022 10:03 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में वोट देने से इनकार करने पर दबंगों ने ग्रामीणों को लाठी-डंडों से पीटा और उन पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव प्रचार के दौरान दूसरे दल को वोट देने की बात से नाराज दबंगों ने ग्रामीणों की लाठी-डंडों से पिटाई करने के बाद उन पर फायरिंग कर दी। इसमें दो लोग गोली लगने व पांच अन्य मारपीट में घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के फुलटेकरा गांव में मंगलवार रात कुछ लोग अलाव ताप रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक दल के कुछ दबंग समर्थक वोट मांगने पहुंचे। तभी अलाव ताप रहे लोगों में से किसी ने कहा कि वह दूसरी पार्टी को वोट देंगे।

इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और दबंगों ने उनकी पिटाई करने के बाद असलहे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में राधेश्याम (35) व निर्मला (48) घायल हो गईं। जबकि मारपीट में सूबेदार, रीता, सावित्री, ममता व महेश को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनते ही अन्य ग्रामीण घर से बाहर निकले तो दबंग असलहे लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले में छह लोगों पर केस दर्ज किया है। जबकि गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें