फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि की पीजी सेमेस्टर परीक्षाएं आज से, पांच केंद्रों पर 2500 विद्यार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
लखनऊ विवि के पीजी सेमेस्टर परीक्षा आज से। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय की परास्नातक कोर्सों की सेमेस्टर परीक्षाएं बृहस्पतिवार 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। पहले दिन पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक एमए एजुकेशन व एमएड के पेपर होंगी।
विज्ञापन

जबकि दूसरी पाली में इंटर डिपार्टमेंटल पेपर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगी। परीक्षा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश सभी को जारी किया गया है।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन लखनऊ विवि पुराने कैंपस, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, रजत डिग्री कॉलेज, रामाधीन सिंह डिग्री कॉलेज व एपी सेन कॉलेज में परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

परीक्षा में लगभग 2500 विद्यार्थी शामिल होंगे। सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए पांच सचल दल का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि लखनऊ विवि केंद्र में विद्यार्थियों को प्रवेश गेट नंबर 2 व 4 से दिया जाएगा। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र व पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। मास्क लगाना अनिवार्य है। मोबाइल व बैग लेकर आना प्रतिबंधित है।
बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व में 15 जनवरी से अपनी सेमेस्टर परीक्षाएं प्रस्तावित की थीं, लेकिन कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। जिसे अब कोविड मामलों में कमी आने के बाद री-शेड्यूल किया गया है।
90 फीसदी छात्र स्लीपर में पहुंचे परीक्षा देने
नेशनल पीजी कॉलेज प्रशासन द्वारा नकल पर नकेल कसने की कवायद सफल होती दिख रही है। कॉलेज प्रशासन द्वारा फर्स्ट सेमेस्टर के विद्यार्थियों से जूता पहनकर न आने की अपील की थी। इस क्रम में बुधवार को दूसरी पाली में आयोजित बीए, बीएससी, बीसीए, बीबीए, बीजेएमसी आदि विषयों की परीक्षा में लगभग 90 फीसदी विद्यार्थी स्लीपर में व सैंडिल पहनकर परीक्षा देने आए। जो जूता पहनकर आए, उन्हें कड़ी जांच के बाद प्रवेश दिया गया। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली में पीजी पहले सेमेस्टर व यूजी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार प्रवेश दिया गया और कमरे में भी निर्धारित दूरी पर विद्यार्थियों को बैठाया गया। उन्होंने बताया कि पहली पाली में आज से एमकॉम, एमए आदि की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 705 में से 688 विद्यार्थी उपस्थित हुए। वहीं यूजी में 964 में से 939 विद्यार्थी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें