फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ित की मौत पर बीकेटी के राम सागर मिश्रा अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़

विज्ञापन
बख्शी का तालाब के राम सागर मिश्रा अस्पताल में हुई तोड़फोड़ - फोटो : LKO CITY
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। राम सागर मिश्रा अस्पताल में इलाज के दौरान करोना पीड़ित पारा के विश्वनाथ (57) की सोमवार रात मौत के बाद परिवारीजन ने मंगलवार सुबह हंगामा और तोड़फोड़ की। वहीं, अस्पताल में एक और कोरोना के मरीज मवैया के उमेश राम (47) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित महाराज ने बताया कि विश्वनाथ की मौत के बाद उनके परिवारीजन कर्मचारियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर इमरजेंसी के गेट का शीशा तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद परिवारीजन शव लेकर चले गए। डॉ. महाराज ने बताया कि विश्वनाथ को अस्पताल में 26 मार्च व उमेश राम को 28 मार्च को भर्ती कराया गया था। नोडल अधिकारी के अनुसार जब मरीज काफी गंभीर स्थिति में भर्ती किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें