फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अब पहले से ज्यादा मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में सूखे की आशंका के मद्देनजर सरकार ने ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति 10 से बढ़ाकर 12 घंटे करने का फैसला किया है। प्रदेश में 60 प्रतिशत से कम बारिश वाले 49 जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों को दिन में आठ घंटे लगातार और रात में चार घंटे बिजली देने का आदेश जारी किया है। नया शिड्यूल मंगलवार आधी रात से प्रभावी हो गया है।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने सभी क्षेत्रीय लोड डिस्पैच सेंटरों (आरएलडीसी) को ग्रामीण इलाकों को हर हाल में 12 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल को कम वर्षा वाले जिलों में फ सलों की सिंचाई के लिए कम से कम 12 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए, जिससे कि धान की फसलों को सूखे से बचाया जा सके और आगामी फसलों की बुवाई के लिए भी तैयारी की जा सके।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने आनन-फानन में अतिरिक्त बिजली का इंतजाम किया और कृषि तथा बिजली के आला अफसरों के साथ बैठक करके आपूर्ति का नया शिड्यूल लागू करने का फैसला किया। 500 मेगावाट बिजली का इंतजाम बैकिंग के जरिये किया गया है जबकि लगभग 300 मेगावाट बिजली एनर्जी एक्सचेंज से खरीदी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के इन जिलों में बढ़ाई जाएगी बिजली आपूर्ति

मंगलवार को शक्ति भवन में हुई बैठक में कृषि निदेशक ने पावर कॉर्पोरेशन को उन 49 जिलों की सूची उपलब्ध कराई जहां सामान्य से 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बैठक में मौजूद स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) व ट्रांसमिशन कार्पोरेशन के अधिकारियों को इन जिलों की आपूर्ति बढ़ाकर 12 घंटे करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के बाद पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र ने अधिकारियों को चेताया कि इस शेड्यूल में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इन जिलों में लागू हुआ नया शिड्यूल

संतरविदासनगर (भदोही), सोनभद्र, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, बलिया, सिद्धार्थनगर, शाहजहांपुर, बांदा, प्रतापगढ़, चंदौली, इटावा, बस्ती, बागपत, जौनपुर, फैजाबाद, गोंडा, कन्नौज, बाराबंकी, संतकबीरनगर, झांसी, जालौन, गोरखपुर, हाथरस, एटा, इलाहाबाद, गाजियाबाद, फर्रूखाबाद, मऊ, उन्नाव, रामपुर, हमीरपुर, ललितपुर, चित्रकूट, कानपुरनगर, लखनऊ, देवरिया, मैनपुरी, महाराजगंज, आगरा, औरया, पीलीभीत, अमेठी, महोबा, रायबरेली, कुशीनगर, कानपुर देहात, कौशांबी, फतेहपुर तथा अंबेडकरनगर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें