फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नवचयनित सिपाहियों को दिया जाएगा खास प्रशिक्षण, तैयार कराए जा रहे हैं "उस्तादों" के वीडियो

Tue, 01 Jul 2025 08:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के नवचयनित सिपाहियों को प्रशिक्षण देने के लिए खास तरह के वीडियो तैयार किए जा रहे हैं जिसका फायदा सभी प्रशिक्षुओं को मिलेगा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवचयनित सिपाही नागरिक पुलिस को समान प्रशिक्षण देने के लिए नई पहल की गई है। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर प्रशिक्षण निदेशालय विषय विशेषज्ञों के लेक्चर के एक हजार से ज्यादा वीडियो तैयार करा रहा है, जिन्हें सभी रीजनल ट्रेनिंग सेंटर्स में भेजा जाएगा। इससे पुलिसिंग के 'उस्तादों' के बताए हुनर से नवचयनित सिपाही लाभांवित होंगे।

विज्ञापन


बता दें कि प्रशिक्षण निदेशालय ने नवचयनित सिपाहियों को प्रशिक्षण देने के लिए तकरीबन 1200 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को चुना है। इनमें से अधिकतर पूर्व में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का हिस्सा रह चुके हैं और पुलिसिंग के सभी दांव-पेच में माहिर हैं। उनके अनुभवों का लाभ सभी नवचयनित सिपाहियों को समान रूप से मिल सके, इसके लिए उनके लेक्चर के वीडियो तैयार कराए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, लखीमपुर खीरी और बाराबंकी में बना रिकॉर्ड, बुधवार को इन 43 जिलों में अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: मौसम बदलते ही राम मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 16 जुलाई तक वीआईपी दर्शन और ऑनलाइन आरती फुल


आगामी 20 जुलाई से रीजनल ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के लिए जाने वाले नवचयनित सिपाहियों को यह वीडियो दिखाए जाएंगे, ताकि अच्छे 'उस्तादों' द्वारा लेक्चर में बताई गई पुलिसिंग की बारीकियों की जानकारी सभी को समान रूप से मिल सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें