फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: खुद को दरोगा बताकर युवती से नौकरी के नाम पर चार लाख ठगे, पुलिस विभा में नौकरी का दिया था झांसा

Tue, 01 Jul 2025 08:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने युवती से चार लाख रुपये ठग लिए। युवक ने 18 हजार रुपये हर महीने वेतन दिलाने का वादा किया था।
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को दरोगा बताकर दुबग्गा निवासी अभय ने उन्नाव के हसनगंज सलेमपुर की रीता को कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। फिर उनके चार लाख रुपये लेकर भाग निकला। पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


रीता के मुताबिक वह दो भाइयों व बहनों के साथ बुद्धेश्वर में किराये के मकान में रहती हैं। उनके भाई व बहनें दुबग्गा स्थित विशाल मेगा मार्ट में नौकरी करते हैं। यहां उनके भाई की मुलाकात ग्राहक अभय से हुई।

दोस्ती होने पर उसने खुद को दरोगा बताते हुए कहा कि पुलिस विभाग में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती होने वाली हैं। तुम्हारी बहन रीता ने कंप्यूटर कोर्स किया हो तो वह उसकी नौकरी लगवा देगा। 18 हजार रुपये महीना वेतन मिलेगा।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि भाई के हामी भरने पर अभय ने पांच लाख रुपये मांगे। बाद में चार लाख रुपये में बात बन गई, जिसका भाई ने भुगतान भी कर दिया। रीता का आरोप है कि पांच महीने बाद भी उनकी नौकरी नहीं लगी, वहीं आरोपी भी भाग निकला। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें