फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सिखा रहा था तमंचा चलाना, खोज रही दो थानों की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एक युवक सोशल मीडिया पर तमंचा चलाने की ट्रेनिंग दे रहा था। इसका वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। युवक आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। उसकी तलाश में दो थानों की पुलिस जुटी है। वायरल वीडियो सआदतगंज इलाके का बताया जा रहा है, लेकिन सआदतगंज थाने की पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिखने वाला युवक ठाकुरगंज इलाके का है। ठाकुरगंज पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सोमवार सुबह वायरल वीडियो में युवक युवक तमंचे का प्रदर्शन कर रहा है। तमंचा खोलने व उसमें कारतूस डालकर चलाने की ट्रेनिंग देता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में जो युवक दिख रहा है वह गोलू पंडित है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी गोलू पंडित अवैध असलहा के कारोबार से जुड़ा है। इससे पहले भी कई बार खुलेआम फायरिंग कर चुका है। उसका नाम रोहित अग्निहोत्री है और इलाके में गोलू पंडित के नाम से जाना जाता है। उसके खिलाफ पुराने लखनऊ के कई थानों में मुकदमा दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज बृजेश यादव के मुताबिक वीडियो में दिखने वाला युवक उनके थानाक्षेत्र का नहीं है। शुरुआती पड़ताल में पता चला कि वह ठाकुरगंज इलाके का है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक वीडियो के बारे में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें