फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सेशन में लखनऊ के शेयर कारोबारियों का डेढ़ हजार करोड़ डूबा

विज्ञापन
लखनऊ के शेयर कारोबारियों के 1500 करोड़ रुपये डूबू। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
शेयर मार्केट में लगातार हो रही गिरावट से शेयर कारोबारियों को बड़ा नुकसान हुआ है। शुक्रवार के बाद सोमवार को भी गिरावट का यह दौर जारी रहा।
विज्ञापन

सुबह मार्केट खुलते ही सेंसेक्स हजार प्वॉइंट तक गिर गया। इससे करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपये ट्रेडरों का डूब गया है। हालांकि, लॉन्ग टर्म इन्वेस्टरों ने इस गिरावट का फायदा उठाकर खरीदारी भी की है।
एजिंक्स ब्रोकिंग फर्म के एजेंट अलौकिक दीक्षित ने बताया कि राजधानी में पांच लाख के आसपास डीमैट अकाएंट हैं। इसमें ज्यादातर अकाउंट ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म के हैं।
विज्ञापन

जिसमें जीरोधा, एंजिल ब्रोकिंग शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हो रही गिरावट के साथ ओमिक्रॉन के बढ़ती रफ्तार की वजह से भारतीय बाजारों में गिरावट हो रही है।
यही वजह है कि सोमवार को निफ्टी 371 प्वॉइंट, सेंसेक्स 1189 प्वॉइंट व बैंक निफ्टी 1178 प्वॉइंट गिरावट दर्ज की गई।
खास बात यह है कि ऑटो, आईटी, मेटल, फॉर्मा, रिएल्टी सभी सेक्टरों में गिरावट हुई है। जबकि गत शुक्रवार को सेंसेक्स 889 प्वॉइंट व निफ्टी 263 प्वॉइंट गिरी थी, पर आईटी सेक्टर ने बाजार को संबल दिया था।
विज्ञापन

मार्केट में हो रही गिरावट से लखनऊ के निवेशकों का करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपये डूब गया है। मार्केट में यह दौर अभी कुछ दिन और रहेगा।
वहीं, मुंबई में ट्रेडर्स डॉट कॉम के लिए काम करने वाले आशीष पांडेय ने बताया कि इन दिनों मार्केट में तीस लाख करोड़ रुपये का कारोबार रोजाना हो रहा है, जबकि पंद्रह साल पहले तक यह पचास हजार करोड़ रुपये तक ही होता था।
खास बात यह है कि लखनऊ के निवेशकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। युवाओं में शेयर मार्केट को लेकर खासा रुझान देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें