लखनऊ। सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को वायरल हुए वीडियो में युवक लाइटर पिस्टल हवा में लहराते दिखा। वायरल वीडियो गोमतीनगर के समता मूलक चौराहे का बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक सीतापुर के हरगांव का रहने वाला अफजल बाटी चोखा रेस्टोरेंट में रहकर वहीं काम करता है। शाम करीब चार बजे वह नशे की हालत में लाइटर पिस्टल लेकर पहुंचा था। वहां वह हंगामा करने लगे। यातायात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ कर थाने पहुंचा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अफजल के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।