फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य मेले का किया शुभारंभ: बोले - स्वास्थ्य तभी अच्छा रहेगा जब शासन व्यवस्था ठीक रहेगी

Sun, 17 Dec 2023 01:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को लखनऊ में अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में पहले से ही डायवर्जन लागू कर दिया गया था।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य तभी अच्छा रहेगा जब शासन व्यवस्था ठीक रहेगी। स्वास्थ्य पर सबसे अधिक कुठाराघात भ्रष्टाचार की वजह से पड़ता है। भ्रष्टाचारी बीमारी बढ़ाता है लेकिन अब भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं है। मौजूद समय में जो भी भ्रष्टाचार करता है कानून का शिकंजा उस तक पहुंच ही जाता है। भ्रष्टाचार करने वाला चाहे जितने बड़े परिवार अथवा नाम का हो कानून सबके लिए बराबर काम कर रहा है।

विज्ञापन


यह बातें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को राजाजीपुरम स्थित पीएनटी ग्राउंड पर दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले के उद्घाटन अवसर पर कहीं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में राजाजीपुरम स्थित पीएनटी ग्राउंड पर दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेला आज से शुरू हुआ है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि स्वस्थ जीवन ही जीवन है। आपके पास एक ही विकल्प है स्वस्थ रहना। माया का सुख भी तभी मिलेगा, जब निरोगी काया होगी।

ये भी पढ़ें - पीएसी का 76वां स्थापना दिवस समारोह: सीएम योगी ने दिया आश्वासन - पदोन्नति की विसंगतियां जल्द करेंगे दूर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, गर्मी में बिजली संकट के लिए अभी से बनाएं रणनीति, बकायदारों से करें वसूली


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि एक समय था जब आम जनता को दिल्ली से चलने वाला पैसा पूरा नहीं मिलता था लेकिन आज के समय में 100 प्रतिशत मिल रहा है। अटल जी की जो आकांक्षा और भावनाएं थीं वह आज पूरी हो रही हैं। अटल जी होते तो देखते कि उनका सपना सार्थक हो रहा है। आज भारत किसी के दृष्टिकोण का मोहताज नहीं है, हमारा देश पूरी दुनिया को दिशा दे रहा है। एक समय था कि स्वास्थ्य के मामले में हमने अंग्रेजियत को अपना लिया था लेकिन मौजूदा सरकार ने आयुष मंत्रालय का गठन कर हमें अपनी पुरानी पद्धति को अपनाने का अवसर दिया है।
विज्ञापन


अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन कर उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह मेरे लिए भावुक पल है। मुझे अटल जी का सानिध्य मिला है। सैद्धान्तिक मुद्दों पर अटल जी अटल थे। आज अटल जी होते तो देखते कि आज का भारत दुनिया के शिखर पर जा रहा है। आज भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था है।

प्रतिभा तभी काम आयेगी जब स्वास्थ्य अच्छा होगा
उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत दुनिया में तीसरी महाशक्ति बनने जा रहा है। इसके लिए सबका स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा कितनी भी अच्छी हो लेकिन स्वास्थ्य अच्छा नहीं होता तो कुछ भी नहीं कर पायेंगे। इसलिए स्वस्थ रहना ही हमारे पास एकमात्र विकल्प है। इस पर भी सोचना होगा कि हम बीमार ही न पड़ें। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लेकर उपराष्ट्रपति ने कहा जब उनसे मुलाकात होती है तो उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करता हूं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के काम की भी उपराष्ट्रपति ने तारीफ की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें