फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: विश्व हिंदू परिषद के नेता की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से मारी टक्कर

Thu, 20 Jul 2023 01:17 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली के सलोन कोतवाली इलाके में विश्व हिंदू परिषद के नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सड़क पार कर रहा था कि तभी बोलेरो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक श्रवण कुमार विश्वकर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद के नेता एवं फर्नीचर व्यवसाई को अनियंत्रित बोलेरो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कारहिया चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सलोन कोतवाली के ग्राम नुरूद्दीनपुर निवासी श्रवण कुमार विश्वकर्मा (40) कुमार पुत्र श्रीनाथ विश्वकर्मा विश्व हिंदू परिषद में प्रखंड समरसता के पद पर कार्यरत थे। उनकी साहबगंज बाजार स्थित अजीत सिंह का पुरवा के समीप फर्नीचर की दुकान थी।

ये भी पढ़ें - सपा सांसद की मांग, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए केंद्र, हालात बेकाबू, जनता का सीएम पर भरोसा नहीं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले, समवेशी विपक्षी गठबंधन इंडिया से घबराई भाजपा, ये है हमारी सेकुलर सोच का प्रतिबिंब
विज्ञापन


गुरुवार को श्रवण घर से पैदल दुकान जाने के लिए निकला था। वह टोला प्लाजा स्थित पुलिया के समीप पहुंचा ही था कि प्रतापगढ़ से सलोन की तरफ जा रही अज्ञात बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक चालक बोलेरो लेकर भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग एकत्र हो गए। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। विहिप नेता की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी की तलाश सीसीटीवी कैमरा के जरिये कराई जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें