फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने इकबाल अंसारी के खिलाफ मुकदमे में लगी क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ दी अर्जी

Sat, 10 Oct 2020 04:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
इकबाल अंसारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट को चुनौती देने के लिए विरोध याचिका दायर की है।

विज्ञापन


इस याचिका में विवेचना में तमाम खामियों को दर्शाते हुए क्लोजर रिपोर्ट निरस्त करने की मांग की गई है। इस पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने अगली पेशी 14 अक्तूबर नियत की है। यह विरोध याचिका सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज अभिनव तिवारी की अदालत में दायर की गई है।

बता दें कि अदालत के आदेश पर 19 सितंबर 2019 को मामले में इकबाल अंसारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ जान से मार डालने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। इसमें विवेचना के बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी। इसी रिपोर्ट को खारिज करने के लिए वर्तिका सिंह ने अपने वकील के माध्यम से विरोध याचिका दायर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें