डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में परास्नातक कोर्सों में प्रवेश आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह के अनुसार पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्तूबर तक किए जा सकते हैं।
विवि की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण कई विश्वविद्यालय व कॉलेजों में स्नातक परीक्षा परिणाम देर से घोषित हुआ है। इसे देखते हुए विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार प्रवेश आवेदन तिथि बढ़ाई गई है।
10 तक जमा करें काउंसिलिंग शुल्क
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में चल रहे स्नातक प्रवेश में विद्यार्थियों को 10 अक्टूबर तक काउंसिलिंग शुल्क जमा करने का अवसर दिया गया है। विवि प्रशासन के अनुसार बीकॉम, बीकॉम एलएलबी, पीडीसीडी, बीपीओ, बीएएसएलपी, डीएड, बीवीए, बीबीए के विद्यार्थी 10 तक काउंसिलिंग शुल्क जमा कर सकते हैं। साथ ही प्रोफेशनल कोर्स के विद्यार्थी मेरिट के अनुसार प्रवेश समिति से संपर्क कर काउंसलिंग कराकर शुल्क जमा करें