फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: हनुमान सेतु से समतामूलक तक ग्रीन कॉरिडोर पर सफर का बढ़ा इंतजार, फ्लाईओवर का काम जून में ही होगा पूरा

Mon, 23 Jun 2025 03:30 PM IST
ishwar ashish प्रवेंद्र गुुप्ता, अमर उजाला लखनऊ

सार

हनुमान सेतु से समतामूलक चौक तक बनने वाला ग्रीन कॉरिडोर इस वर्ष पूरा नहीं होगा। फ्लाईओवर का काम जून में पूरा होने जा रहा है, लेकिन स्मृति चौक और बंधा रोड की अधूरी स्थिति के चलते गाड़ियां अब नए साल में ही दौड़ सकेंगी।
विज्ञापन
स्मृति वाटिका गोमती तट की ओर फ्लाईओवर का हो रहा निर्माण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमान सेतु से समतामूलक चौक तक ग्रीन कॉरिडोर पर फर्राटा भरने के लिए राजधानी के लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। जुलाई में उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी। अब बारिश के बाद नए साल में ही वह इस रूट पर बिना ट्रैफिक जाम में फंसे अपनी गाड़ी दौड़ा सकेंगे।

विज्ञापन


समतामूलक चौक से निशातगंज तक ग्रीन कॉरिडोर का काम जून में पूरा होने जा रहा है। इसके बाद भी इस मार्ग पर आवागमन शुरू नहीं होगा। जिस स्मृति चौक से यह मार्ग जुड़ रहा है, उसकी रि-डिजाइनिंग का काम अभी होना है। दूसरी ओर स्मृति चौक से हनुमान सेतु की ओर वाली बंधा रोड का काम भी अधूरा है। यहां दिसंबर तक काम पूरा होने के आसार हैंं। बीते माह डीएम के निरीक्षण के बाद एलडीए ने बयान जारी किया था कि जून में समतामूलक से हनुमान सेतु तक ग्रीन कॉरिडोर योजना का काम पूरा हो जाएगा। जुलाई से इस रूट पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे, लेकिन ऐसा होने की उम्मीद अब नहीं है।

ये भी पढ़े- UP: 'स्कूल जाना चाहती हूं... मेरा एडमिशन करा दीजिए', जनता दर्शन में बोली बच्ची, बात सुन मुस्कुरा उठे सीएम योगी

स्मृति चौक और बंधा रोड का काम अधूरा

ग्रीन कॉरिडोर के प्रोजेक्ट मैनेजर एके सेंगर ने बताया कि समतामूलक चौक से लेकर निशातगंज तक फ्लाईओवर का काम 90 प्रतिशत से अधिक पूरा हो गया है। कुछ ही काम बाकी है, जिसे जून में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद स्मृति चौक की डिजाइन में बदलाव कर उसे फिर से बनाया जाएगा, ताकि ग्रीन कॉरिडोर का ट्रैफिक सीधे निकल जाए। ये काम अभी शुरू नहीं हुआ है। इसके लिए टेंडर हो गया है। वहीं, निशातगंज से हनुमान सेतु तक बंधा रोड को चौड़ा किया जा रहा है। एक ओर मिट्टी की पटाई का काम हो चुका है। दूसरी ओर का बाकी है। बारिश शुरू होने से मिट़्टी पटाई को मजबूती भी मिलेगी। बारिश के बाद इस रूट को बनाना शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: युद्ध के साये में ईरान से स्वदेश लौटे 19 जायरीन, एयरपोर्ट पर घरवालों को देख नम हुई आंखें

क्या है ग्रीन कॉरिडोर योजना

ग्रीन कॉरिडोर योजना के तहत गोमती नदी तट पर आईआईएम से लेकर किसान पथ तक करीब 28 किमी लंबाई में फोर लेन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसका काम चार फेज में हो रहा है। पहले फेज का काम आईआईएम रोड से पक्का पुल तक करीब सात किमी का है। दूसरा फेज में पक्का पुल से पिपराघाट तक करीब नौ किमी का है। तीसरा फेज पिपराघाट से शहीद तक करीब छह किमी और चौथा फेज शहीद पथ से किसान पथ तक करीब छह किमी का है। इसमें पहले फेज पर करीब डेढ़ साल से आवागमन चालू है।

ग्रीन कॉरिडोर के प्रोजेक्ट मैनेजर एके सेंगर ने बताया कि  स्मृति चौक और बंधा रोड का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद हनुमान सेतु से बंधा रोड होते हुए समतामूलक चौक तक का रूट खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें