फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ के सब्जी विक्रेता ने राम मंदिर को समर्पित की विशेष घड़ी, एक साथ दिखेगा नौ देशों का समय

Mon, 25 Dec 2023 07:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

यह विशेष घड़िया राम मंदिर, अयोध्या जंक्शन और हनुमान गढ़ी में लगाए जाएंगी। खास बात यह है कि इन घड़ियों में एक साथ नौ देशों का समय दिखेगा। दुनिया के अलग-अलग कोनों से आने वाले पर्यटकों  को इस विशेष घड़ी से सुविधा होगी। 
विज्ञापन
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। भक्त इसमें विशेष उल्लास दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में लखनऊ के एक सब्जी विक्रेता ने राम मंदिर और हनुमान गढ़ी के लिए तीन विशेष घड़िया मंदिर के ट्रस्ट को समर्पित कीं।

विज्ञापन


यह विशेष घड़िया राम मंदिर, अयोध्या जंक्शन और हनुमान गढ़ी में लगाए जाएंगी। खास बात यह है कि इन घड़ियों में एक साथ नौ देशों का समय दिखेगा। दुनिया के अलग-अलग कोनों से आने वाले पर्यटकों  को इस विशेष घड़ी से सुविधा होगी। सब्जी विक्रेता अनिल कुमार साहू ने यह विशेष घड़ी राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय को सौंपी।

मालूम हो कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इस विशेष आयोजन में पीएम मोदी शिरकत करेंगे। दुनिया भर से लोग इस समारोह के लिए जुट रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें