फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: महासम्मेलन के जरिए पूर्वांचल में ताकत दिखाएगी कांग्रेस, गाजीपुर में लगेगा नेताओं का जमावड़ा

Mon, 25 Dec 2023 05:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में अलग- अलग कार्यक्रमों के जरिए लोगों में पैठ बनाने की रणनीति अपनाई है। इसके तहत दलित गौरव संवाद के बाद 20 दिसंबर से सहारनपुर से यूपी जोड़ो यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा लखनऊ तक आएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कांग्रेस की ओर से पश्चिम में जहां यूपी जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है वहीं पूर्वांचल में महासम्मेलन के जरिए गोलबंदी हो रही है। इसके तहत 26 को गाजीपुर में होने वाले पिछड़ा वर्ग के महासम्मेलन में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के दिग्गज जुटेंगे। इस सम्मेलन के जरिए जातिगत जनगणना कराओ, आरक्षण बढ़ाओ अभियान अभियान को धार दिया जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में अलग- अलग कार्यक्रमों के जरिए लोगों में पैठ बनाने की रणनीति अपनाई है। इसके तहत दलित गौरव संवाद के बाद 20 दिसंबर से सहारनपुर से यूपी जोड़ो यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा लखनऊ तक आएगी। पश्चिम के ज्यादातर नेता इस यात्रा में शामिल हैं। ऐसे में पूर्वांचल में भी गतिविधियां चलती रहें, इसे ध्यान में रखते हुए 26 दिसंबर को गाजीपुर में पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से महासम्मेलन किया जा रहा है।

 इसमें जौनपुर, सुल्तानपुर, बलिया, मऊ, गोरखपुर वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर सहित अन्य जिलों के पिछड़े वर्ग के कांग्रेस नेताओं को बुलाया गया है। गाजीपुर के लंका मैदान में होने वाले इस महासम्मेलन का मुख्य मुददा जातिगत जनगणना कराओ, आरक्षण बचाओ रहेगा। मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि इस महासम्मेलन के जरिए पूर्वांचल में जातिगत जनगणना और आरक्षण के मुद्दे को धार दिया जाएगा। लोगों को यह बताया जाएगा कि जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस ही अपना रुख साफ की है। अन्य पार्टिंया गोलमोल बयानबाजी करके सिर्फ भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें