उत्तर रेलवे ने परसीपुर-भदोही-जंघई-वाराणसी स्टेशनों के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य के चलते सात दिसंबर को कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। इस रूट से चलने वाली कई ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी। वहीं कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोक कर चलाया जाएगा।
रेल प्रवक्ता के मुताबिक, जिन ट्रेनों को सात दिसंबर को निरस्त किया, उनमें ट्रेन नंबर 14203 एवं 14204 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी, ट्रेन नंबर 54255 वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर, ट्रेन नंबर 54292 एवं 54291 प्रतापगढ़-वाराणसी शामिल हैं।
जबकि छह दिसंबर को ट्रेन नंबर 54256 लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर निरस्त रहेगी। इसके अलावा सात दिसंबर को ट्रेन नंबर 14265 वाराणसी-देहरादून, ट्रेन नंबर 13005 हावड़ा-अमृतसर को छह दिसंबर को वाराणसी-जाफराबाद-फैजाबाद होकर चलाया जाएगा।