फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉयन सफारी को सौ करोड़ देगा वन निगम

Sun, 29 Jun 2014 04:45 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वन निगम दो साल में इटावा स्थित लॉयन सफारी के लिए सौ करोड़ रुपये देगा।
विज्ञापन


यह जानकारी प्रदेश के वन राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई ने शनिवार को मुख्यालय, मंडल और जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक में दी।

उन्होंने पेड़ों का अवैध कटान कराने पर प्रतापगढ़ के फारेस्ट रेंजर, फारेस्टर और गार्ड को निलंबित करने के निर्देश दिए।

किदवई ने कहा, प्रदेश में वाइल्ड लाइफ  एवं जंगल कम होते जा रहे हैं। फलदार वृक्ष कम लगाए जा रहे हैं। वृक्षों का अवैध कटान होने से पक्षियों एवं जानवरों के रहने की समस्या पैदा हो गई है।

जंगल कम होने के कारण जानवर शहरों की ओर आ रहे हैं। हर साल करोड़ों टन लकड़ी के लिए पेड़ काट दिए जाते हैं। उन्होंने इसके लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, प्रदेश में इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाए तथा पौधरोपण अभियान प्रभावी तरीके से चलाया जाए। मनरेगा के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं।

बैठक में बताया गया कि मनरेगा के तहत एक जुलाई से प्रारंभ होने वाले वन महोत्सव में नौ स्थलों पर विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति में एक हजार एकड़ क्षेत्रफल में पौधरोपण किया जाएगा।

ग्रामीण स्तर पर 530 स्थलों पर 82,000 पौधों का रोपण कर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने तीन माह में वन विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों का विज्ञापन जारी कर भर्ती करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा, वन क्षेत्रों के अतिक्रमण में राजस्व विभाग के लोगों की मिलीभगत रहती है। पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की मदद से ऐसी भूमि को खाली कराया जाए।

लगभग 35 हजार हेक्टेअर क्षेत्र अभी भी राजस्व विभाग से वन विभाग के नाम खतौनी में दर्ज नहीं हुआ है। इसी वजह से राजस्व विभाग के अधिकारी ऐसी भूमि को पट्टे पर दे देते हैं।

26 हजार हेक्टेअर वन क्षेत्र का अतिक्रमण हो गया है। डीएफओ सुनवाई करके बेदखली का आदेश जारी करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें