फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: अगर आपके पास है ये योग्यता तो मिलेगी नौकरी

Tue, 02 Feb 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) में 2000 रेग्युलर ड्राइवरों की भर्ती होने जा रही है। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास बस चलाने का अनुभव और हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


शासन ने भर्ती के लिए रोडवेज से ड्राइवरों के रिक्त पदों का विवरण एवं प्रस्ताव मांगा है। भर्ती के बाद यह नए ड्राइवर नई बसों का संचालन करेंगे। यानी रोडवेज द्वारा 4500 साधारण बसों को खरीदने की प्रक्रिया भी समानांतर शुरू हो गई है।

निगम के तकनीकी इकाई के एक प्रधान प्रबंधक ने सोमवार को बताया कि 2000 ड्राइवरों की भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा की जाएगी।

अब तक यह भर्ती क्षेत्रीय प्रबंधक स्तर पर चयन समिति करती रही है, लेकिन पहली बार कंडक्टर की तर्ज पर ड्राइवर की भर्ती भी सेंट्रलाइज्ड की जाएगी। प्रधान प्रबंधक ने बताया कि इस आशय का प्रस्ताव एक हफ्ते के भीतर शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

टेस्ट के बाद‌ मिलेगी पास या फेल की सीडी

ड्राइवरों की भर्ती में राजनेताओं की सिफारिश एवं चहेतों को नौकरी देने का दबाव नहीं चल पाएगा। अधीनस्थ चयन आयोग इनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी कराएगा, तो वहीं आवेदकों को परिवहन निगम ‘ड्राइवर टेस्ट ट्रैक’ पर टेस्ट देना होगा।

यह ट्रैक कानपुर के रावतपुर स्थित केंद्रीय कार्यशाला में स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में है। भर्ती से पहले इसको और सुदृढ़ बनाया जाएगा।

आवेदक इस ट्रैक पर टेस्ट देने के बाद पास और फेल की सीडी भी पा सकेगा। वह खुद देख सकेगा कि टेस्ट के दौरान उसने कौन-कौन सी गलतियां की हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें