फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में शुरू होंगी सहायता प्राप्त विद्यालयों में भर्तियां, बोर्ड की पहली बैठक में लिए जाएंगे फैसले

Mon, 23 Apr 2018 01:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की भर्तियां मई में शुरू होंगी। नवगठित माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सोमवार को होने वाली पहली बैठक में लंबित भर्तियों और नई भर्तियों को लेकर बड़े फैसले लिए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के सहायता प्राप्त हाई स्कूलों और इंटर कॉलेजों में प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य के 4328 पदों में से 1587 कार्यरत हैं। विभाग ने 1287 प्रधानाचार्यों की भर्ती का अधियाचन माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को भेजा है। वहीं, प्रवक्ता के 21,736 पदों में से 14,599 ही कार्यरत हैं, विभाग ने 3972 प्रवक्ताओं की भर्ती का अधियाचन बोर्ड को भेजा है।

सहायक अध्यापक के 69,662 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 40,108 सहायक अध्यापक कार्यरत हैं।  विभाग ने 19,867 सहायक अध्यापकों की भर्ती का अधियाचन बोर्ड को भेजा है। वहीं, वर्ष 2011 से 2016 के बीच तीनों श्रेणी के करीब 12,720 पदों का अधियाचन भेजा गया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री बोले, प्रक्रिया जल्द पूरी करने का दिया गया आदेश

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष को लंबित भर्तियां प्रक्रिया जल्द पूरी करने और नई भर्तियों का विज्ञापन शीघ्र जारी करने को कहा है। रिक्त पदों पर तीन-चार महीने रिटायर्ड शिक्षकों से शिक्षण कार्य कराया जाएगा। उसके बाद स्थायी शिक्षक मिल जाएंगे।

बोर्ड के अध्यक्ष वीरेश कुमार का कहना है कि सोमवार की बैठक के एजेंडे में लंबित और नई भर्तियों को समय पर पूरा करना ही मुख्य मुद्दा है। भर्तियां निकालने से पहले नियमों को पुख्ता किया जाएगा ताकि कोर्ट में वाद दायर होने की स्थिति नहीं बने। उन्होंने कहा कि बोर्ड नई भर्तियों का विज्ञापन अगले महीने जारी किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें