फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र में अनुपूरक बजट ला सकती है योगी सरकार, जुलाई अगस्त में हो सकता है सत्र

Wed, 27 Jun 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

योगी सरकार विधानमंडल के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट ला सकती है। 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार अनुपूरक बजट में कुछ लोकलुभावन योजनाओं व कार्यक्रमों का भी एलान कर सकती है।

विज्ञापन


हालांकि अभी विधानमंडल के मानसून सत्र की तारीख तय नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि जुलाई या अगस्त में सत्र बुलाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक मानसून सत्र में सरकार अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है।

इसमें चालू योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त बजट की जरूरत होने पर मांग की जाएगी। चूंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है, इसलिए अनुपूरक बजट पर इसकी छाया नजर आ सकती है। चुनाव से पहले मिनी बजट की तरह अनुपूरक बजट लाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें