वित्त वर्ष-- आवंटन (करोड़ रुपये में)
2021-22-- 2578
2022-23-- 2707
2023-24-- 2842
2024-25-- 2985
2025-26-- 3134
योग-- 14,246 करोड़
15वें वित्त आयोग ने राज्य आपदा मोचक प्रबंधन फंड के जिस फार्मूले पर राज्यों की हिस्सेदारी तय की है, उसमें महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा आवंटन यूपी को मिलेगा। महाराष्ट्र को पांच वर्ष में 23737 करोड़ रुपये मिलेंगे जबकि यूपी को 14246 करोड़। इसके बाद 13,411 करोड़ मध्य प्रदेश को, 11,819 करोड़ उड़ीसा, 10,913 करोड़ राजस्थान व 10432 करोड़ रुपये बिहार को मिलेंगे।