फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधायकों को विकास निधि के तीन-तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे, बजट पास होने के बाद विधानसभा स्थगित

Thu, 04 Mar 2021 01:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र में गुरुवार को विधानसभा में यूपी सरकार के 2021-22 के बजट को दो मिनट में पास कर दिया गया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


सदन में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र विकास निधि में विधायकों को 3-3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। विधायक निधि की गाइडलाइन के तहत ही राशि स्वीकृत की जाएगी।

हालांकि, गुरुवार को प्रश्नकाल नहीं हुआ। वहीं, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय किया था कि सदन 10 मार्च तक संचालित किया जाएगा तो सरकार क्यों पीछे भाग रही है? हालांकि, इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार के यूपी विधानमंडल के बजट सत्र में योगी सरकार ने 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख रुपये का बजट पेश किया। यह प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट है।

सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने महंगाई और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा। जिस पर सदन के दोनों सदनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को जवाब दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें