फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात 12 बजे से शताब्दी, वोल्वो सहित हर बस में मिलेगी फ्री सफर की सुविधा

Sun, 06 Aug 2017 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
विज्ञापन
उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के मद्देनजर रविवार रात 12 बजे से रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा का शुभारंभ करेगा।
विज्ञापन


महिलाएं सोमवार रात 12 बजे तक बसों में मुफ्त सफर कर पाएंगी। वहीं, जिन महिलाओं ने पहले से सीट बुक कराई थी, उनका किराया वापस होगा। किराए की यह रकम सीधे उसी अकाउंट में रिफंड होगी जिससे किराए की कटौती हुई थी।

परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने बताया कि लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, मेरठ, बरेली से पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों का पर्याप्त इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


रविवार रात 12 बजे के बाद जो महिलाएं बस में सफर करेंगी उनसे किराया नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा सोमवार रात 12 बजे तक महिलाओं को मिलेगी। महिलाओं को यह सुविधा साधारण, जनता एसी जनरथ, शताब्दी, वॉल्वो और स्कैनिया बसों में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें