पिछली सरकार जहां चीनी मिलों को बंद करने का काम कर रही थी। वहीं, योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश में चीनी मिलों की दशा सुधारने के साथ-साथ नई चीनी मिलों को खोला गया। सरकार ने समय पर चीनी मिलों को गन्ना मूल्य का भुगतान कराना सुनिश्चित कराया। इसके नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं। सरकार के सहयोग से चीनी मिलों ने चीनी उत्पादन में रिकार्ड बना दिया है।
सरकार ने 2017-18 में 1111.90 लाख टन गन्ना पेराई की इससे चीनी मिलों में 120.50 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया। इसी तरह 2018-19 में 1031 लाख टन पेराई की गई जबकि चीनी मिलों ने 118.22 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया। 2019-20 में चीनी मिलों द्वारा 126.37 लाख चीनी उत्पादन किया गया जबकि वर्तमान पेराई सत्र में चीनी मिलें 105.62 लाख टन चीनी उत्पादन कर चुकी हैं।