फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को खुशखबरी देने की तैयारी में योगी सरकार, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी

Tue, 12 Dec 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी माध्यमिक शिक्षा के तदर्थ शिक्षकों को नए साल में नियमितीकरण का तोहफा दे सकती है। विभाग ने इसका प्रस्ताव कैबिनेट को भेजने की तैयारी कर ली है। कैबिनेट की हरी झंडी के बाद इस साल के अंत तक नियमितीकरण के आदेश जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रदेश में सहायता प्राप्त हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए अस्थायी व्यवस्था के तहत 1993 से 25 जनवरी 2001 के बीच 1921 तदर्थ शिक्षक नियुक्त किए गए थे।

सपा राज में 22 मार्च 2016 को अधिसूचना जारी कर करीब 800 तदर्थ शिक्षकों को नियमित किया गया था। अब बाकी बचे तदर्थ शिक्षकों को नियमित किया जाएगा।

डीआईओएस से मांगी सूचनाएं
इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से सूचना मांगी है। इसके बाद कैबिनेट के लिए प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश से मिल रहा था वेतन

- फोटो : amar ujala
शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए नियुक्त किए गए तदर्थ शिक्षकों को स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति के बाद भी नहीं हटाया गया। हालांकि लंबे अर्से तक काम करने के बाद सरकार ने उन्हें हटाने के निर्देश दिए तो तदर्थ शिक्षकों ने उच्च न्यायालय की शरण ली। उच्च न्यायालय के आदेश पर ही इन्हें वेतन दिया जा रहा है।

मामले पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का कहना है, ‘तदर्थ शिक्षक लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। उच्च न्यायालय का भी आदेश है, उन्हें नियमित किया जाए। इसके लिए कैबिनेट प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें