फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमथरा में लगेगी 251 मीटर की श्रीराम की प्रतिमा, सरकारी जमीन मिलने से बचेंगे 400 करोड़

Sat, 14 Dec 2019 09:26 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
statue of Shri Ram - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या के जमथरा गांव में भगवान श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी। पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर सरकार ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। जमथरा में मूर्ति लगाने पर सरकार के ना केवल चार सौ करोड़ रुपये बचेंगे बल्कि मूर्ति निर्माण भी जल्द शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2018 में अयोध्या में भगवान श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। अयोध्या के जिला प्रशासन ने सरयू नदी के किनारे मीरापुर दोआबा गांव में करीब में 61.38 हेक्टेयर जमीन चिह्न्ति की थी। 

जमीन के अधिग्रहण पर करीब 440 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया था। सरकार ने नवंबर में जमीन अधिग्रहण के लिए 100 क रोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी थी। इसी बीच राजकीय निर्माण निगम की फिजिबिलिटी कमेटी ने मीरापुर में प्रस्तावित जमीन के पास रेलवे ट्रैक, नदी और ब्रिज होने के कारण उसे अनुपयुक्त माना है।
विज्ञापन


अयोध्या के जिला प्रशासन ने जमथरा में मूर्ति लगाने का प्रस्ताव दिया है। जमथरा में करीब सवा तीन सौ एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध है जहां मूर्ति लगाई जा सकती है।
 
विज्ञापन

फिजिबिलिटी कमेटी उस जमीन पर अपनी मोहर भी लगा चुकी है। पर्यटन विभाग ने उस प्रस्ताव को सरकार को भेजा है, सूत्रों के मुताबिक सरकार ने अपनी सैद्धांतिक सहमति भी दे दी है।

पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि प्रस्तावित नए स्थल के लिए सरकार की लिखित मंजूरी मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। जमथरा में सरकारी जमीन उपलब्ध होने से अब मूर्ति के लिए जमीन उपलब्ध होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। 

मीरापुर दोआबा में जमीन अधिग्रहण पर खर्च होने वाले 440 करोड़ रुपये की भी बचत होगी। इस राशि का उपयोग सरकार अयोध्या में अन्य विकास कार्यों पर कर सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें