फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्बन कांफ्रेंस कम एक्सपो : सीएम योगी बोले, स्वच्छता के लिए संकल्प के साथ काम करेगी सरकार, 14 नगर निगम क्षेत्रों में चलेगी 700 ई-बसें

Tue, 05 Oct 2021 08:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित अर्बन कांफ्रेंस कम एक्सपो के समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते साढ़े चार साल में  शहरी परिवेश को बदलने और आम नागरिक के जीवन में परिवर्तन लाने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरीय क्षेत्र को पूरी तरह कचरे से मुक्त रखने, शहरों में जल को सुरक्षित रखने, सीवरेज के गंदे पानी को नदियों जाने से रोकने के लिए संकल्प के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करने के लिए 14 नगर निगमों में 700 ई बसें संचालित की जाएगी।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित अर्बन कांफ्रेंस कम एक्सपो के समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते साढ़े चार साल में  शहरी परिवेश को बदलने और आम नागरिक के जीवन में परिवर्तन लाने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने  शहरीकरण में हासिल उपलब्धियां बताते हुए कहा कि 25 हजार से ज्यादा आबादी वाली ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाया गया है। प्रदेश में नगर पंचायतों की संख्या अब 654 से बढ़कर 734 हो गई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नारी गरिमा और स्वस्थ भारत की परिकल्पना को पूरा करने में भी यूपी सफल रहा है। 2017 केबाद 2.61 करोड़ व्यक्गित शौचालय बने  है। उन्हंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में 652 नगर निकाय खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) हो गए है, 595 ओडीएफ प्लस और 30 निकाय ओडीएफ प्लस हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी ने 42 लाख आवास परिवारों को आवास उपलब्ध कराया है। शहरी क्षेत्र में 17 लाख आवास उपलब्ध बना चुके है। हाउसिंग कंस्ट्रक्शन को नई दिशा देने वाली लाइट हाउस परियोजना की एक परियोजना लखनऊ में शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि अमृत योजना में 60 निकायों में पेयजल, सीवरेज, पार्क निर्माण और ग्रीन बेल्ट की परियोजना पूरी हो गई है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में 11 करोड़ लोगों को कोविड टीका लग गया है, 8 करोड़ लोगों की कोविड जांच हुई है। पीएम स्वनिधि योजना सात लाख स्ट्रीट वेंडर को बैंक से लोन दिलाया है, शेष डेढ़ लाख स्ट्रीट वेंडर्स को भी जल्द लोन दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटे नगर निकायों को बुनियादी सुविधाओं से लाभान्वित करने के लिए दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर निकाय योजना संचालित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ ने सुरक्षा, स्वच्छता और सुव्यवस्था का मॉडल पेश कर कुंभ को नई दिशा देने का काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें