फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : मुनव्वर राना की बेटी सुमैय्या राना ने पुलिस पर लगाया नजरबंद करने का आरोप

Tue, 05 Oct 2021 07:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सुमैया का आरोप है कि उनकी एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी पर पुलिस ने उनको अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं होने दिया। सुमैया राना ने सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ मुनव्वर राना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शायर मुनव्वर राना की बेटी व सपा नेता सुमैया राना ने पुलिस पर उन्हें नजरबंद करने का आरोप लगाया है। सुमैया राना ने यह भी आरोप लगाया कि उनको एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में भी नहीं जाने दिया गया। वहीं पुलिस ने उनके इन आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन


कैसरबाग के एफआई अपार्टमेंट में सुमैया राना का फ्लैट है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात अचानक कैसरबाग प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ उनकेआवास पर पहुंचे। पुलिस वालों ने उनको घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी। सुमैया के  मुताबिक, उन्होंने जब इस बारे में पुलिस से सवाल किया तो कहा गया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम है। इसलिए उनको घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। रात भर पुलिस की एक गाड़ी उनके अपार्टमेंट के बाहर पहर देती रही। सुबह होते ही कई महिला सिपाही और दरोगा सुमैय्या राना के फ्लैट पर पहुंच गए।

सुमैया का आरोप है कि उनकी एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी पर पुलिस ने उनको अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं होने दिया। सुमैया राना ने सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले में जब एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुमैया राना को नजरबंद नहीं किया गया था। ऐसी सूचना थी कि वह मंगलवार को विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर सकती हैं। इसी को देखते हुए उनको बिना किसी अनुमति के प्रदर्शन न करने के बारे में बताया गया था। एडीसीपी के मुताबिक, पुलिस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें