अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने होम्योपैथिक फार्मासिस्ट भर्ती,2019 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। 420 क्ति पदों के सापेक्ष 414 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। आयोग ने चयन परिणाम से संबंधित कट-ऑप भी जारी कर दिया है। आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया है कि इस भर्ती में लिखित परीक्षा तथा अर्हता व अभिलेख परीक्षण के बाद 420 पदों में से 414 को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। इनमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 41 पद बने। अंतिम चयन में चार ही चयनित हुए। बाकी 37 अनारक्षित में शामिल किए गए हैं। इस तरह 414 चयनित अभ्यर्थियों में अनारक्षित 183 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के अवशेष 37 (कुल-220), अनुसूचित जाति के 75, अनुसूचित जनजाति के दो, अन्य पिछड़ा वर्ग के 113 व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के चार अभ्यर्थी शामिल हैं।
आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया है कि 11 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से चयनित किया गया है। इसके अलावा विज्ञापन में आवेदन के लिए तय तिथि के बाद होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड में पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को परिणाम से अलग रखा गया है। होम्योपैथिक फार्मासिस्ट पद के लिए तय अर्हता (दो वर्षीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट डिप्लोमा) के स्थान पर अन्य अर्हताओं वाले अभ्यर्थियों को भी परिणाम से अलग रखा गया है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण के संबंध में आवेदन की अंतिम तिथि के बाद जारी प्रमाणपत्रों को स्वीकार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थी अपनी-अपनी मूल श्रेणी में शामिल हैं।
कट ऑफ अंतिम चयनित का प्राप्तांक
अनारक्षित 35.75
अनुसूचित जाति 22.25
अनुसूचित जनजाति 34.50
अन्य पिछड़ा वर्ग 27.00
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 22.25
क्षैतिज आरक्षण
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित 18.75
दिव्यांग 13.75
सैन्य वियोजित/भूतपूर्व सैनिक 17.50
महिला 32.50