फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update : शीतलहर का दायरा बढ़ा, अगले तीन दिन आफत, मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा

Sun, 14 Jan 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शेष इलाकों ने गलन भरी ठंड की मार झेली। लुढ़कते पारे के साथ मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश में 50 फीसदी से अधिक इलाके शनिवार को घने कोहरे की चपेट में रहे।
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घना कोहरा, चुभती ठंडी हवाएं और बेअसर धूप के बीच प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शनिवार को इसका दायरा बढ़ा और कानपुर, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर व मेरठ भीषण चपेट में रहे। शेष इलाकों ने गलन भरी ठंड की मार झेली। लुढ़कते पारे के साथ मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश में 50 फीसदी से अधिक इलाके शनिवार को घने कोहरे की चपेट में रहे।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कानपुर में न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा, यहां पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री ही रहा। मेरठ में भी पारे में गिरावट दर्ज की गई। यह 4.8 के 3.4 डिग्री तक लुढ़क गया। बरेली में न्यूनतम तापमान में 4.6 व शाहजहांपुर में 3.9 डिग्री दर्ज हुआ। लखनऊ भी ठंडा रहा, लेकिन पारे में थोड़ी बढ़ोतरी के कारण ठंड जितनी शुक्रवार को थी उतनी ही शनिवार को रही। यहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

अगले तीन दिन रहें सावधान
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शीतलहर, घने कोहरे के लिहाज से अगले तीन दिन अहम है। शीतलहर के साथ कहीं-कहीं दिन भी अत्यधिक ठंडे हो सकते हैं।

अमरोहा, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बस्ती, बिजनौर, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, महाराजगंज, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, आगरा, अमेठी, औरैया, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फरुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुरनगर, कासगंज, कौशांबी, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदासनगर, उन्नाव व वाराणसी इससे ज्यादा प्रभावित होंगे।पश्चिम यूपी में आज पाले की चेतावनी भी है।
विज्ञापन


शून्य से 50 मीटर तक दृश्यता
कोहरे के चलते आगरा, प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर में दृश्यता शून्य मीटर तक पहुंच गई। हमीरपुर, फतेहगढ़ में 10, बलिया में 15, अलीगढ़, बहराइच में 30, हरदोई में 40, लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर, शाहजहांपुर में 50 मीटर तक दृश्यता रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें