फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीटा, विद्युत पोल से बांधकर घंटों की पिटाई

Tue, 10 Aug 2021 10:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर

सार

घंटों पीटने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 112 के साथ ही दोस्तपुर थाने को दी। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। रविवार रात की घटना को पुलिस सोमवार देर शाम तक दबाने में जुटी रही।
विज्ञापन
विद्युत पोल से बांधकर आरोपियों की पिटाई करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक से रविवार रात मोबाइल सेट छीनकर बाइक से भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया, जबकि एक अन्य बदमाश फरार हो गया। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को विद्युत पोल से बांधकर जमकर पीटा और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को थाने लाई। हालांकि केस दर्ज करने के बजाय मामला रफा दफा करने में जुट गई। सीओ कादीपुर ने मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई का आदेश दिया।

विज्ञापन


दोस्तपुर थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव में रविवार की रात बाइक सवार तीन बदमाश गांव के ही एक युवक का मोबाइल छीनकर भागने लगे। युवक ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया, जबकि ग्रामीणों ने दो बदमाशों को बाइक के साथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को विद्युत पोल में रस्सी से बांध दिया और उसके बाद जमकर पीटा। दोनों बदमाश ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर दोबारा छिनैती नहीं करने की दुहाई देते रहे।

घंटों पीटने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 112 के साथ ही दोस्तपुर थाने को दी। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान संदीप यादव निवासी नारा मधईपुर और सर्वेश गौतम निवासी सहांगिया थाना दोस्तपुर के रूप में की गई है। रविवार रात की घटना को पुलिस सोमवार देर शाम तक दबाने में जुटी रही। सोमवार देर शाम घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सीओ कादीपुर डॉ. कृष्ण कांत सरोज को जानकारी हुई। बताया कि वे लखनऊ आए हैं। मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें