फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा की कार्यवाही स्थगित: सपा नेता धरने पर बैठे, बिजली के निजीकरण के मुद्दे पर हुए सवाल-जवाब

Wed, 18 Dec 2024 04:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी विधानमंडल सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही सपा नेताओं के हंगामे के साथ पूरी हो गई। तीसरे दिन बिजली के निजीकरण का मुद्दा छाया रहा। सपा नेताओं ने इसका विरोध करते हुए सवाल उठाए जिसका ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जवाब दिया।
विज्ञापन
सपा नेता अतुल प्रधान विधान भवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानमंडल सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही सपा नेताओं के हंगामे के बाद स्थगित हो गई। वहीं, सपा नेता अतुल प्रधान विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए। इसके पहले, सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई और विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर बिजली के निजीकरण के मुद्दे को लेकर सवाल उठाए। सपा नेता ने कहा कि हमारी सरकार में बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ था। इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया गया था। आज ये स्थिति है कि निजीकरण किया जा रहा है। इससे बिजली महंगी हो जाएगी।

विज्ञापन


ऊर्जा विभाग पर सपा विधायक रागिनी सोनकर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने 17 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया। भाजपा की सरकार ने उसे डबल तक नहीं किया। आप ट्रांसफर बदलते है अगले पल वह खराब हो जाते हैं। समाजवादी पार्टी की देन है कि प्रदेश में बिजली है और आप उसके सहारे काम कर पा रहे है।  बिजली विभाग को भाजपा बेंच रही है।

इस पर ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने जवाब दिया और कहा कि योगी सरकार में करोड़ों लोगों को बिजली कनेक्शन दिए गए हैं और अब बिजली आना सिर्फ कुछ जिलों तक ही सीमित नहीं रह गया है।
विज्ञापन


खाद्य आयोग के गठन के लिए विज्ञापन इसी महीने, अध्यक्ष व सदस्यों के रिक्त पद भरे जाएंगे, डिप्टी सीएम ने दी जानकारी
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में खाद्य आयोग के गठन के लिए विज्ञापन इसी माह जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष व सदस्यों के रिक्त पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने छुए सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के पैर

कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने शिवपाल सिंह यादव के पैर छुए। - फोटो : amar ujala
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सभी दलों के नेता एक दूसरे से मिले। इस दौरान विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के पैर छुए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें