फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 200 बूथों पर दी जाएगी 12 से 14 साल के किशोरों को वैक्सीन, प्रीकॉशन डोज से अलग होगी किशोरों की वैक्सीन

Tue, 15 Mar 2022 08:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इसी तरह 60 साल से अधिक उम्र वाले वृद्धजनों को प्रीकॉशन डोज के रूप में वही वैक्सीन दी जाएगी, जिसकी उन्होंने दो खुराक पहले ले ली है। इस संबंध में मंगलवार को सभी जिला टीकाकरण प्रभारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बुधवार से 12 से 14 साल के किशोरों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। पहले दिन 200 बूथ पर इसकी लांचिंग होगी। किशोरों को कॉर्वेवैक्स वैक्सीन दी जाएगी। इसी तरह 60 साल से अधिक उम्र वाले वृद्धजनों को प्रीकॉशन डोज के रूप में वही वैक्सीन दी जाएगी, जिसकी उन्होंने दो खुराक पहले ले ली है। इस संबंध में मंगलवार को सभी जिला टीकाकरण प्रभारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में 12 से14 साल की उम्र के एक करोड़ 25 लाख किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। इसकी शुरुआत बुधवार से हो रही है। प्रदेशभर में पहले दिन 200 बूथ पर टीकाकरण किया जाएगा। किशोरों  को बायोलॉजिकल -ई की कॉबेवैक्स वैक्सीन दी जाएगी। 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी। कोविन पोर्टल पर इसका ब्यौरा भी जारी किया जाएगा। इसी तरह अन्य उम्र समूह का टीकाकरण पहले की तरह चलता रहेगा। राज्य टीकाकरण प्रभारी डा. अजय घई ने बताय कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वैक्सीन जिलों में पहुंच गई है। सभी जिला प्रभारियों को प्रशिक्षण दे दिया गया है। होली के बाद स्कूल में भी शिविर आयोजित करकेटीकाकरण किया जाएगा।

वृद्धजनों को दी जाएगी प्रीकॉशन डोज
प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र के करीब एक करोड़ 87 लाख को पहली और करीब डेढ़ करोड को दूसरी डोज दी जा चुकी है। ऐसे में जिन लोगों को दूसरी डोज दिए नौ माह का समय पूरा हो चुका है उन्हें प्रीकॉशन डोज दी जाएगी। खास बात यह है कि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में जिस कंपनी का दोनों डोज दिया जा चुका है, उसी कंपनी का प्रीकॉशन डोज भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


अब तक हुए टीकाकरण
प्रदेश में अब तक पहली डोज16 करोड़ 54 लाख 24 हजार 558 और दूसरी डोज 12 करोड़ 76 लाख पांच हजार 659 दी गई है। इसी तरह प्रीकॉशन डोज 23 लाख 43 हजार 984 दी गई है। प्रदेश में अब तक कुल टीकाकरण 29 करोड़ 53 लाख 74 हजार 201 डोज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें