फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 62  की उम्र तक नौकरी करने वाले दरोगा से रिकवर होगा दो साल का वेतन

Tue, 07 Sep 2021 10:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

गलती से 60 की जगह 62 साल की उम्र तक की नौकरी करने वाले दरोगा से दो साल के वेतन की रिकवरी करवाई जाएगी। मामले की जांच के बाद एसपी ने यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गलती से 60 की जगह 62 साल की उम्र तक की नौकरी करने वाले दरोगा से दो साल के वेतन की रिकवरी करवाई जाएगी। मामले की जांच के बाद एसपी ने यह आदेश जारी किया है। इसके बाद अब दरोगा के पीएफ फंड आदि से उसके द्वारा लिए गए दो साल के वेतन की भरपाई की जाएगी। वहीं विभाग में सभी पुलिस कर्मियों का डाटा खंगालने की कार्रवाई चल रही है जिससे यह पता लग सके कि कहीं ऐसा कोई और मामला तो यहां पर नहीं है। अमर उजाला द्वारा इस मामले का खुलासा होने के बाद हरकत में आए विभाग ने कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन


बता दें कि मूलरूप से लखीमपुर खीरी जिले के निवासी जगतपाल वर्मा बाराबंकी पुलिस में बतौर दरोगा के पद पर तैनात थे। इनका रिटायरमेंट 31 अक्तूबर 2019 को होना था लेकिन शैक्षिक प्रमाण पत्रों में जन्मतिथि सही न दर्ज होने के चलते दरोगा ने रिटायर्डमेंट से दो साल ज्यादा तक नौकरी कर डाली थी। बीते सप्ताह जब पुलिस विभाग में इस बात का खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। इसके बाद एसपी यमुना प्रसाद ने दरोगा को कार्यमुक्त करते हुए इस मामले की जांच सीओ लाइन पंकज सिंह को सौंपी थी। 

वहीं शैक्षिक प्रपत्र की बात करें तो यदि उसके हिसाब से दरोगा का रिटायर्ड मेंट होता तो वह सिंतबर 2022 तक अभी करीब एक साल और नौकरी करता। हालांकि इस मामले के पकड़ में आने के बाद ऐसा कोई दूसरा मामला न निकले इसके लिए विभाग में कागजी जांच का काम तेज कर दिया गया है। एसपी यमुना प्रसाद ने दरोगा से दो साल के वेतन रिकवरी करने का आदेश दिया है। इसके बाद उससे वेतन रिकवरी की कार्रवाई विभाग में शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें