फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: चारबाग स्टेशन पर पुलिसकर्मी ने बच्चे को मारा डंडा, भिड़ गए माता-पिता; वीडियो वायरल

Thu, 20 Mar 2025 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

चारबाग रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी ने बच्चे को डंडा मार दिया। इस पर उसके माता-पिता पुलिसवाले से  भिड़ गए। महिला ने पुलिसवाले पर चप्पल बरसा दिए। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
पुलिसकर्मी से भिड़ते दंपती - फोटो : वायरल वीडियो से ग्रेैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन का एक वीडियो गुरुवार को तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में एक पुलिसकर्मी बच्चे के हाथ पर डंडा मार रहा है। इसके बाद हंगामा हो रहा है। हालांकि, जीआरपी इंस्पेक्टर वीडियो को पुराना बता रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, चारबाग रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर एक पुलिसकर्मी बच्चे के हाथ पर डंडा मारता हुआ वीडियो में दिख रहा है। इससे उसके माता-पिता भड़क गए। गुस्साई महिला ने पुलिसकर्मी को चप्पल मार दी। इस पर पुलिसकर्मी ने उसे धक्का दे दिया। महिला इसके बाद भी पीछे नहीं हटी तथा पुलिसकर्मी को दो-चार चप्पलें और जड़ दीं। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का हंटर, इन्वेस्ट यूपी के सीईओ सस्पेंड; एक वसूलीबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


चारबाग जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह वीडियो पुराना है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी यहां अब तैनात नहीं है। वीडियो दो दिन से वायरल है। इसकी जांच कर पता लगाया जा रहा है कि यह मूल रूप से कब बनाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें