यूपी में ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी निजात।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के लिए रिंग रोड, बाईपास व फ्लाईओवर का निर्माण जारी है। सीएम योगी के निर्देश पर लोकनिर्माण विभाग ने विस्तृत खाका तैयार किया है जिसके जरिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में बड़े पैमाने पर रोड कनेक्टिविटी को बढ़ाया जाएगा। योजना के अंतर्गत कुल 62 परियोजनाओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है जिससे प्रदेश के यातायात में अप्रत्याशित सुधार आएगा। इसपर 6,124 करोड़ रुपए नए निर्माण पर खर्च होंगे।
लोकनिर्माण विभाग द्वारा तैयार कार्ययोजना के अनुसार प्रदेश में बाईपास, रिंग रोड व फ्लाईओवर निर्माण के कुल 62 कार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 में चिह्नित किए गए हैं। इनमें 6,124 करोड़ रुपए नए निर्माण पर खर्च होंगे। लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए यह काम प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे जिनमें आबादी और यातायात आवागमन जैसे कई मानकों को आधार बनाया जाएगा। कार्ययोजना के अनुसार सरकार का यह कदम न केवल उत्तम कनेक्टिविटी तैयार करेगा बल्कि यातायात प्रबंधन में भी सहायक सिद्ध होगा।
यूपी: सीएम योगी कल करेंगे 38 मॉडल कंपोजिट, 67 अभ्युदय विद्यालयों का शिलान्यास, शिक्षकों का होगा सम्मान
लोकनिर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में जिन 62 बाईपास व रिंग रोड्स का निर्माण किया जाना है उनमें एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर पालिकाओं व नगर परिषदों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्ययोजना के अनुसार, एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर परिषदों व पालिकाओं द्वारा प्रस्ताव दिए जाने पर आबादी व प्राथमिकता के आधार पर काम पूरा किया जाएगा। हालांकि जहां से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजर रहे हैं, ऐसी नगर पालिकाओं व परिषदों को शामिल नहीं किया जाएगा। इन क्षेत्रों में रिंग रोड व बाईपास का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।